ग़ाज़ीपुर। आई डी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एवं भाजपा नेता आनन्द कुमार सिंह ने पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रोफ़ेसर बाबूलाल बलवंत के स्वस्थ की जानकारी ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रोफ़ेसर बाबूलाल बलवंत की तबीयत खराब हो जाने के कारण रविवार को जिला चिकित्सालय के आकस्मिक वार्ड में भर्ती हैं जहां उनको ऑक्सीजन की सहायता लेनी पड़ रही है उनके बारे में सीएमएस डॉ राजेश सिंह से वार्ता की और उनके स्वास्थ का हाल चाल जाना। मेरे साथ मेरा बेटा आदित्य सिंह भी रहा। और साथ ही सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी लोग जिला चिकित्सालय की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे । ईश्वर से प्रार्थना है सभी को जल्द से जल्द स्वस्थ करे। एमएलसी भी बताएं कि पहले से ज्यादा अच्छा महसूस कर रहा हूं।
28-03-2024 21:09:47