गाज़ीपुर। मंगलवार को सी.बी.एस.ई. 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सनबीम महाराजगंज ने अपने वर्चस्व को बरकरार रखा। जिसमें विद्यालय के विशाल यादव (99.2%) प्रथम, रुबी कश्यप (97.8%) द्वितीय हिमांशी यादव (96.6%) तृतीय , अमृता मौर्या (96.2%) भगत सिंह (95%), अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित किया, जिससे विद्यालय परिवार व छात्रों के परिवार अत्यन्त प्रसन्न दिखे। तथा अपने विद्यालय व माता-पिता का नाम ऊँचा किया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन के.पी. सिंह जी, नवीन सिंह, प्रवीन सिंह, श्रीमती शोभा सिंह व स्मिता सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामना प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी व उप-प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि कोआर्डिनेटर सानिया, , सिदरा, सत्यप्रिया व ऑफिस कोआर्डिनेटर तूलिका व ने अत्यन्त प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस परीक्षा परिणाम पर शिक्षकों की मेहनत व विद्यालय प्रशासन के योगदान को सराहा व विद्यालय परिवार व अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
29-03-2024 12:07:47