आने वाले समय मे देश विश्व शिखर पर होगा स्थापित- विशाल सिंह चंचल

img

Posted by 1 about 2 year ago

आने वाले समय मे देश विश्व शिखर पर होगा स्थापित- विशाल सिंह चंचल

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के लगातार आठ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण पखवारा मनाए जाने तथा माइक्रो डोनेशन की समिक्षा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे आज भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम कोर कमेटी एवं जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि व्यक्ति के कार्य क्षमता का आकलन उसके द्वारा किए गये कार्यों एवं कार्य संचालन के प्रति निष्ठा एवं रुचि से होता है।और भाजपा कार्यकर्ता का निस्वार्थ भाव से समर्पित कार्य हर चुनौती पर साहस के साथ खरा उतरने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राजनीति मे हार और जीत मायने नही रखता मायने रखता है संगठन और व्यक्ति का सिंद्धांत और विचार और हम गर्व से कह सकते है कि भाजपा और उसके निष्ठावान कार्यकर्ता अपने मूल्यों सिद्धांतों और विचारों पर रहकर सेवा कार्य करते रहे है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आगामी केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्य योजना तथा लोक कल्याण कार्यों के बल पर देश और प्रदेश मे विकास के अतुलनीय कार्य हो रहे है और आने वाले समय मे देश विश्व शिखर पर स्थापित होगा। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने वृत आग्रह मे कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार और ईमानदार रहने की सलाह दी और कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जो देश और समाज के प्रति संकल्पित होकर कार्य करती है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, अवधेस राजभर, दयाशंकर पांडेय,विनोद अग्रवाल, राजेश राजभर, अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, पीयूष राय, सुरेश बिन्द, सरोज मिश्रा, किरन सिंह,विपिन सिंह, पूनम मौर्या, लालसा भारद्वाज,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

28-03-2024 17:11:36

img img img img
जागरूकता रैली निकालकर पढ़ाया यातायात नियमो का पाठ

संबंधित ख़बरें

img करीबी रिश्तेदार ही निकला मास्टमाइंड, 3 शातिर गिरफ्तार, सवा आठ लाख नगद और 16 लाख के गहने बरामद img गाजीपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित- सरिता अग्रवाल img 21 नवंबर से शुरू हो रही पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा img मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे गैंगेस्टर मामले में हुई सुनवाई, अगली तारीख... img सपाइयों ने की संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा img प्रभारी मंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास/लोकार्पण img एक बार फिर दिखी बाबा रामदेव से डॉ. विजय यादव की करीबी img नरेन्द्र कुमार मॊर्य लगातार 19 वीं बार दूर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गये img छात्र नेताओं ने सौंपा 32 सूत्रीय मांग पत्र img डीएम ने एमओआईसी का वेतन रोकने का दिया निर्देश
Load More
Back to top

Share Page

Facebook Twitter Google Pinterest Text Email