इजरायली हमले में 9 फिलिस्तीनियों की मौत, दर्जनों घायल:मरने वालों में बुजुर्ग महिला भी शामिल, अस्पताल में बच्चों के वार्ड पर भी अटैक
इजरायली हमले में 9 फिलिस्तीनियों की मौत, दर्जनों घायल:मरने वालों में बुजुर्ग महिला भी शामिल, अस्पताल में बच्चों के वार्ड पर भी अटैक
वेस्ट बैंक में गुरुवार को इजरायल की तरफ के किए गए हमले में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। हेल्थ ऑफिशियल्स के मुताबिक वेस्ट बैंक के जेनिन रेफ्यूजी कैंप के पास इजरायली हमले के बाद हालात काफी गंभीर हैं। घायल लोगों को लगातार अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों की इजरायल की एयर रेड तो कुछ लोगों की सैनिकों के साथ भिड़ंत के दौरान मौत हुई। इजरायल ने इस हमले के बारे में बस इतना कहा कि उनके सैनिक इस इलाके में ऑपरेशन चला रहे हैं।
घायलों तक नहीं पहुंच पा रही एंबुलेंस
फिलिस्तीन के हेल्थ मिनिस्टर ने दावा किया है कि जेनिन में इजरायल की एयर रेड में एक अस्पताल के चिल्ड्रन वॉर्ड भी हमला हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि घायलों को बचाने के लिए एंबुलेंस भी हमले वाली जगह पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
जेनिन पब्लिक हॉस्पिटल के हेड विसाम बेकर ने अलजजीरा को बताया कि एक एंबुलेस ड्राइवर जब घायल को उठाने की कोशिश कर रहा था, तो इजरायली फोर्सेस ने उस पर भी हमला कर दिया।
फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने UN से दखल की अपील की
फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने हमले की निंदा की है। उन्होंने UN और सभी मानवाधिकार संगठनों से मांग की है कि वो इस मामले दखल दें और फिलिस्तीन के लोगों और बच्चों का कत्लेआम रोकें। वहीं हमस के लीडर सालेह अल- अरोरी ने कहा कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा

एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम