खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
गाजीपुर। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ तथा प्रसिद्ध शिक्षाविद् व पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा है। इसी क्रम में पूर्व छात्र संघ महामंत्री (PG कॉलेज, गाजीपुर) एवं पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने राष्ट्रपति को अपने खून से लिखा पत्र भेजकर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस दौरान सुधांशु तिवारी ने देश के युवाओं के भविष्य और देश की गरिमा का हवाला देते हुए राष्ट्रपति के समक्ष दो प्रमुख मांगें उठाई हैं। सोनम वांगचुक की मांगों पर तुरंत विचार: देश के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए अनशन पर बैठे प्रसिद्ध शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की जायज मांगों पर सरकार तुरंत सकारात्मक निर्णय ले। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: देश की परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रहने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। शशांक उपाध्याय ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में व्यापक धांधली ने देश के करोड़ों छात्रों की मेहनत और उनके भरोसे पर पानी फेर दिया है। इस भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ युवाओं के हक की लड़ाई लड़ना बेहद जरूरी हो गया है। प्रवीण दूबे ने कहा कि अगर सोनम वांगचुक को कुछ भी हुआ तो गाजीपुर के हजारों युवा सड़कों पर उतरने को तैयार रहेंगे। प्रकाश राय ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि देश के युवाओं को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। अंशु पांडेय ने कहा कि यदि अब भी सरकार नहीं चेतेति है तो सड़कों पर लहू की नदिया बहा दी जाएगी इस ऐतिहासिक और संघर्षपूर्ण मौके पर मुख्य रूप से शशांक उपाध्याय, प्रवीन दुबे, अंशु पांडेय, प्रकाश राय, धर्मेंद्र कुमार, राजू, ताम्रध्वज कुमार, शिवम पासवान, हर्ष पांडेय, विपुल मिश्रा, रईस अहमद, जावेद आलम , मुकुल देव, विशाल कुमार, शिव प्रकाश पांडे, सत्या यादव , सुधांशु दुबे, शिवम, रूद्रा तिवारी, संतोष कुमार , श्री राम , आलोक कुमार, सहित भारी संख्या में युवा और छात्र उपस्थित रहे।
Publish Date: 12 hours ago
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम