एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण

खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग

गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी

पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ

रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार

टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई

मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण

हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम

रामलला के मंदिर के शिखर पर 190 फीट ऊंचा फहरेगा ध्वज

img

Posted by Admin about 9 months ago

रामलला के मंदिर के शिखर पर 190 फीट ऊंचा फहरेगा ध्वज

मिर्जापुर। जिले में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सर्व प्रथम माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद संगठन के लोगों के घर जाकर मुलाकात किया। विहिप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अशोक सिंघल के अनन्य सहयोगी एवं राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के आवास पर लगभग40 मिनट रहे करीब 15 मिनट बंद कमरे में वार्ता किया।

मां के धाम में पहुंच कर उन्होंने बिना गर्भगृह में प्रवेश किए आदिशक्ति को नमन किया। तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्र ने तिलक, अंग वस्त्र और माला पहना कर रक्षा सूत्र बांधकर आशीष दिया। विहिप के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव के लालडिग्गी स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्होंने मंदिर की व्यवस्था के बारे में बताया।

कहा कि विवाह पंचमी 25 नवंबर को भगवान रामलला के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। यह ध्वज 190 फीट ऊंचा होगा। जो दूर से ही नजर आएगा। मंदिर में समस्त निर्माण और बाउंड्री वाल को पूरा होने में करीब 2 वर्ष लगेगा। बाउंड्री कि लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर लंबी है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को विवाह पंचमी के मौके पर एक-एक मंदिर भगवान शंकर, गणेश, हनुमान, सूर्य और माता अन्नपूर्णा का बनाया गया है । इसके साथ ही भगवान श्री राम सीता तीनों भाइयों और हनुमान के साथ एक मंदिर बना है। जो पंचमी को दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।

बताया कि इसी प्रकार महर्षि वाल्मीकि, विश्वामित्र, वशिष्ठ एवं ऋषि अगस्त्य का मंदिर बन रहा हैं। ऋषि अगस्त्य ने भगवान श्रीराम को रावण से युद्ध के पूर्व शस्त्र देने के साथ ही विजय का मंत्र दिया था । उन्हें बताया कि मंदिर परिसर में निषाद राज, शबरी और अहिल्या का भी मंदिर बन रहा है।

इसके साथ एक टीले पर विशाल जटायू की प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है । जिसे किसी ने कहा नहीं था, लेकिन सीताहरण के दौरान वह आकाश में जाकर रावण से भिड़ गया। उसने भगवान को पूरी बात बताने के बाद ही दम तोड़ा था। राम सेतु का निर्माण में सहयोग करने आए गिलहरी को भी स्थापित किया जा रहा है। गोस्वामी तुलसीदास का भी मंदिर बनाया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक 87 पैनल पत्थरों का लगाया जा रहा हैं। जिस पर जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के संदर्भों को उकेरा गया है। एक बार देखने मात्र से पूरी रामायण समझ में आ जायेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भारतीय संस्कृति को दर्शाते 79 पैनल 6 फीट लंबा और 5 फीट ऊंचा धातु का पैनल लगाए जा रहे हैं। यह एक दर्शनीय स्थल होने के साथ ही शिक्षा का भी स्थल बनेगा ।

उन्होंने बताया कि लगाए गए पैनल उखड़ सकता हैं, लेकिन हवा धूप और पानी से खराब नहीं होंगे । मंदिर परिसर में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है । यात्रियों की सुविधा के लिए आम जनता के लिए टीन शेड लगाया गया है, जबकि वीआईपी के लिए कोई शेड नहीं है ।वह तो कार में आते हैं । चंपत राय ने बताया कि एसी हाल का निर्माण कराया गया है, जिसमें 1500 कुर्सियां रखी गई है । वहा आराम करने के साथ ही पानी, शौचालय एवं चिकित्सा की व्यवस्था किया गया है ।

उन्होंने कहा कि मंदिर दर्शन के लिए है पूजा के लिए नहीं । पूजा करेंगे तो गंदगी फैलेगी। माला फूल पैरों के नीचे पड़ेगा। लोग खाली हाथ आए लोग और दर्शन करें प्रसाद के रूप में लाची दाना मिलेगा । उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखा गया है कि सस्ता और खराब न होने वाला हितकारी प्रसाद लोगों को मिले । महासचिव ने बताया कि मंदिर परिसर में ऑडिटोरियम, एक छोटा अतिथि गृह, बाउंड्री वॉल एवं म्यूजियम समेत पांच काम चल रहे हैं । जिसे पूरा होने में करीब 2 साल लगेगा । पूरे मंदिर परिसर के 25 प्रतिशत भूभाग पर ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।

इस मौके पर रुद्र गोस्वामी, शुभम गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता ,रवि पुरवार, मनोज दमकल,पंकज दुबे. नीरज त्रिपाठी, राजेश सिंहा , दीपक श्रीवास्तव, राजकुमार जायसवाल , अंकुर श्रीवास्तव आशीष पांडे , उदय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय सिंह , बबलू यादव , सतीश, राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहें।

Publish Date: 9 months ago

img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img
पुलिस मुठभेड़ में 25हजार का इनामी बदमाश घायल, ग़ाज़ीपुर-जौनपुर में दर्ज हैं कई मुकदमे

संबंधित ख़बरें

img एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
img खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
img सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
img सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
img गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
img गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
img बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
img एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
img आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
img पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
img रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
img जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
img 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
img तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
img जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
img टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
img मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
img डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
img एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
img हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम
Load More
Back to top

Share Page

Facebook Twitter Google Pinterest Text Email