शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ग़ाज़ीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा हुई। परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय में अनुशासन, उपस्थिति एवं नियमितता के महत्व को बताते हुए छात्रों को उस पर अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने छात्र-छात्राओं को चतुर्दिक विकास हेतु प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। कक्षा नौवीं के सभी भागों में प्रथम स्थान प्रियांशु तिवारी और ग्यारहवीं में अर्पिता सिंह का रहा। कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर आयुष अग्रवाल को एवं सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में शाश्वत तिवारी को, प्रथम कक्षा से लेकर पांचवी तक में आयत फरहान को सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में, तनिष्का प्रसाद को संगीत में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में, उमराह फातिमा को कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने पर तथा प्री प्राइमरी के छात्र ऋषभ गौतम को सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में 43 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही, जिसमें प्री-प्राइमरी के तीन, प्राइमरी के 16 तथा कक्षा छठवीं से नवीं एवं ग्यारहवीं के 24 छात्र छात्राएं रहे। शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद, प्राइमरी इंचार्ज माधुरी पांडे, प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, शिक्षक -शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन राष्ट्रगान से हुआ।
Publish Date: 3 months ago
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम