रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) नॉर्म्स के अनुसार अपडेट हुई कार, E-20 पेट्रोल पर भी दौड़ेगी
रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) नॉर्म्स के अनुसार अपडेट हुई कार, E-20 पेट्रोल पर भी दौड़ेगी
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने इग्निस (Ignis) को अपडेट कर दिया है। इसका साथ ही कंपनी ने कार के प्राइस में 27 हजार रुपए बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं। मारुति सुजुकी ने 16 जनवरी को अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 1.1% की बढ़ोतरी की थी।
इसके साथ ही कंपनी ने कार के सभी वैरिएंट में सेफ्टी फीचर भी एड किए हैं। कार के सभी वैरिएंट अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर के साथ मिलेंगे। कंपनी ने कार के इंजन में रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किए हैं। इससे कार अब आगामी ई-20 पेट्रोल पर भी चलेगी।
मारुति सुजुकी इग्निस की एक्स शोरूम कीमत 5.5 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 7.9 लाख रुपए है।
मारुति इग्निस का इंजन और पावर
मारुति सुजुकी इग्रिनस में 1.2-लीटर का 4-सिलेंडर K-12 BS6 कंप्लाइंट पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 83 PS का मेक्सीमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति सुजुकी इग्निस 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है। कार 20.89 kmpl का माइलेज देती है।
इग्निस का केबिन और फीचर्स
इग्निस में भी डुअल-टोन ब्लैक और लाइट बेज केबिन मिलती है। इसमें स्मार्टप्ले स्टूडियो 2.0 के साथ 7 इंच का टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। सेफ्टी फीचर्स के लिए इग्निस में डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ISOFIX सीट, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और गाइडिंग लाइन के साथ रिवर्सिंग पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
जनवरी में कंपनी की सेल्स में 12% की ग्रोथ
मारुति सुजुकी की ग्लोबल सेल्स में पिछले साल की तुलना में जनवरी 2023 में 12% की ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी ने इस दौरान 1,72,535 गाड़ियां बेचीं। वहीं भारत में कंपनी की सेल्स में 14% की ग्रोथ देखी गई। इस दौरान मारुति ने देश में 1,55,142 गाड़ियां बेचीं। कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर (YOY) बेसिस पर अपनी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री में 9.7% की बढ़ोतरी के साथ 95,642 वृद्धि दर्ज की।

एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम