सनबीम स्कूल दिलदारनगर को मिला राष्ट्रीय स्कूल पुरस्कार
सनबीम स्कूल दिलदारनगर को मिला राष्ट्रीय स्कूल पुरस्कार
ग़ाज़ीपुर। सनबीम स्कूल दिलदारनगर को रीडिंग टॉर्च पुरस्कार (Reading Torch) से सम्मानित किया गया। देहवल ग्राम स्थित सनबीम स्कूल दिलदारनगर के प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव को डॉ दीपक बोहरा (जो प्रधानमंत्री के स्पेशल एडवाइजर और एंबेसडर अफ्रीका है), डॉक्टर संयम भारद्वाज, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, सीबीएसई, भारत और हिमांशु गुप्ता, सेक्रेटरी, सीबीएसई, भारत के हाथों से सनबीम स्कूल दिलदारनगर के लिए उभरता रीडिंग टॉर्च (प्राइमरी प्लस फाउंडेशन की एक पहल) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह समारोह (प्रथम रीडिंग टॉर्च कांफ्रेंस एंड अवार्ड्स २०२४) आज दिनांक ४ सितंबर २०२४ दिन बुधवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था जिसमे सनबीम स्कूल दिलदारनगर को बच्चो में पुस्तक पढ़ने की रुचि बढाने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार मिला है। दिलदारनगर सनबीम को उत्तर प्रदेश में बच्चों के समग्र विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार मिला है यह सम्मान युवा शिक्षार्थियों को पढ़ने के मोल को समझाकर उनके जीवन कौशल को बेहतर ढंग से तैयार करने के लिए उनके प्रतिबद्ध प्रयासों और अभिनव दृष्टिकोण के लिए दिया गया। सनबीम स्कूल दिलदारनगर में जश्न का माहौल है। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यन्त गौरव व हर्ष की बात है कि हमारा विद्यालय दिन प्रतिदिन शिक्षा ही नही अपितु कौशल विकास के क्षेत्र में उचाईयों के एक नये आयाम को छू रहा है। यह कहना गलत नही होगा कि बहुत कम समय मे ही सनबीम दिलदारनगर विद्यालय ने अपने कठोर परिश्रम एवं लगन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अपने अनोखे प्रयासों से शिक्षा जगत मे अपने नाम को विशिष्टता के शिखर पर पहुचा दिया है। सनबीम स्कूल में बच्चों के शैक्षणिकए बौद्धिक, मानसिक तथा शारीरिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। यही कारण है कि सनबीम दिलदारनगर क्षेत्र का नम्बर वन विद्यालय के रूप में जाना जाता है। निदेशक नवीन कुमार सिंह ने अभिभावकों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि उनके बिना संभव नहीं थी! सनबीम दिलदारनगर के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार साव ने अभिभावकों, छात्रों और स्टाफ को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया! छात्र, स्टाफ और प्रबंधन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं ! विद्यालय के चेयरमैन के0 पी0 सिंह, डिप्यूटी डायरेक्टर श्रीमती शोभा सिंह, डायरेक्टर प्रवीण सिंह, श्रीमती स्मिता सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज सनबीम स्कूल विभिन्न शहरों में अपना प्रथम स्थान बनाते हुए दिलदारनगर का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बन चुका है। और पूरे देश में अपना स्थान बना रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव को निदेशक नवीन सिंह ने इस अवार्ड प्राप्ति पर बधाई देते हुए शुभकामनायें प्रदान की ।
Publish Date: 1 year ago
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम