एक ही दिन में 61 लोगों पर एफआईआर
एक ही दिन में 61 लोगों पर एफआईआर
गाजीपुर। एक तरफ बिजली विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ बकायेदारों के खिलाफ विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। इसी क्रम में आज शहर के कई क्षेत्रों समेत ग्रामीण इलाकों में भी टीम द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण खण्ड नगर के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि आज गाजीपुर शहर, मोहम्दाबाद एवं करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने एवं बकाया बिल वसूली हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 61 लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया कि अभियान के दौरान गाजीपुर शहर में बड़ीबाग, लाल दरवाजा फीडर के अधिक लाइनलॉस क्षेत्र में 10 FIR दर्ज कराई गई इसके अतिरिक्त रौजा उपकेन्द्र के अंतर्गत चौरही गांव में 13 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। मोहम्मदाबाद उपकेंद्र के अंतर्गत हाइलाईन लॉस वाले युसुफपुर फीडर पर 20 लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। करीमुद्दीनपुर उपखण्ड के अंतर्गत करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र पर उतरांव क्षेत्र में 5 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है इसके अतिरिक्त बाराचावर उपकेंद्र के अंतर्गत 5 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है एवं खैरबारी उपकेंद्र के अंतर्गत 8 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया कि एक दिन में 61 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने से बिजली चोरी एवं बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं की सुविधा के दृष्टिगत एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है जिसमें ब्याज में 90 प्रतिशत तक माफी दी जा रही है। दिसंबर माह में खण्ड में लगभग 30 हजार उपभोक्ताओं से 13 करोड़ की वसूली की गई है। ब्याज माफी योजना 31 जनवरी तक चलेगा।
Publish Date: 1 year ago
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम