जनसेवा केन्द्रों पर मनाया गया योग दिवस
जनसेवा केन्द्रों पर मनाया गया योग दिवस
गाज़ीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 पर जनपद गाजीपुर के 100 से ऊपर जन सेवा केन्द्रों पर उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ योग कार्यक्रम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास इस अवसर पर सीएससी जिलाप्रबंधक शिवा नंद उपाध्याय ने बताया कि योग दिवस–2026 के अवसर पर कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी के तत्वावधान में गाजीपुर के विभिन्न जन सेवा केन्द्रों पर योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया,कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 07:00 बजे जन सेवा केन्द्रों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से हुआ। उपस्थित सभी नागरिकों एवं अतिथियों ने प्रधानमंत्री जी का प्रेरणादायी संबोधन एवं योग कार्यक्रम का सामूहिक अवलोकन किया। इसके उपरांत भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित योग करने का संकल्प लिया। जनपद में कुल 100 जन सेवा केन्द्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 1500 नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद के सभी वीएलई ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक श्री उपाध्याय बताया कि जन सेवा केन्द्र केवल डिजिटल सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन इसी जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने लोगो को योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Publish Date: 5 hours ago
संजय सिंह बने जिला महामंत्री..
एस.एन.एस.के.आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक- पीयूष राय
सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में मनाया गया १२वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..
शाह फैज़ पब्लिक स्कूल में पितृ दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन
कॉमन सर्विस सेंटरों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का सफल आयोजन
भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन...
मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय- डॉ. संगीता बलवंत
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी