संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
गाजीपुर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पेंशनर भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने की। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया राज्य फेडरेशन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के अगले चरण के लिए पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी सदस्यों से तन, मन और धन से तैयार रहने का आग्रह किया।
कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दुबे ने जनपद के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने का अनुरोध किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने पेंशनरों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को लिखित रूप में एसोसिएशन को दें, ताकि संबंधित विभाग से उनका निस्तारण कराया जा सके। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया और नवीनीकरण शुल्क तथा निर्धारित विशेष आर्थिक सहयोग जमा करने पर जोर दिया।
बैठक को बाल कृष्ण यादव, डॉ. दिनेश सिंह, डी.एन. राय, उग्रसेन सिंह, वरमेशर उपाध्याय, इंजीनियर राम नाथ ठाकुर, अमर नाथ तिवारी "अमर", जगदीश गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, मौ. मोइनुद्दीन, जी. यूत शर्मा, इंजीनियर प्रतीप शर्मा, दिनेश सिंह, जय प्रकाश वर्मा, डॉ. पी.एन. सिंह, अवध यादव, मुहम्मद अली, शकील अहमद, मिठाई राम, चंद्र बलि प्रजापति और गोपाल जी तिवारी सहित कई अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन अंबिका दुबे और जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
Publish Date: 7 hours ago
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन