डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र स्थित टांड़ा चट्टी पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार भतीजे संदीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चाचा मनोज यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर बघाईं निवासी 38 वर्षीय मनोज यादव (पुत्र सत्यनारायण यादव) और उनके भतीजे 23 वर्षीय संदीप यादव (पुत्र रामजी यादव) के रूप में हुई है। मनोज यादव और संदीप यादव किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। टांड़ा चट्टी के पास मजुई से बहरियाबाद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटनास्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव और बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने संदीप यादव के शव को कब्जे में लिया और घायल मनोज यादव को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। संदीप और मनोज यादव रिश्ते में चाचा-भतीजा थे और उनके घर अगल-बगल स्थित हैं। हादसे की खबर मिलने पर संदीप की मां माधुरी देवी, बहन रुचि यादव, प्रियंका और प्रीति अस्पताल पहुंचे। मनोज यादव की पत्नी और परिवार की अन्य महिलाएं भी सादात थाने पहुंचीं। इस बीच, मनोज यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने को लेकर ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने तहरीर देने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ रामकृष्ण तिवारी थाने पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Publish Date: 1 week ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन