सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
गाजीपुर। ऊर्जा क्षेत्र में सभी केन्द्रीय योजनाओं, बिजनेस प्लान, जमा योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा एवं क्रियान्यवन के अनुश्रवण हेतु जिला विद्युत समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं संयोजक, जिला विद्युत समिति, गाजीपुर एवं अफजाल अंसारी सांसद, जनपद-गाजीपुर की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार राइफल क्लब, गाजीपुर में सम्पन्न की गयी। जनपद गाजीपुर के विधायक सदर जयकिशुन साहू, विधायक जमानियॉ के ओमप्रकाश सिंह, विधायक जखनियॉ वेदी राम, विधायक जंगीपुर के प्रतिनिधि, सैदपुर विधायक के प्रतिनिध/जनप्रतिनिधिगण एवं विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी संयुक्त रुप से प्रतिभाग किये। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता इं. रामसनेही द्वारा सांसद एवं उपस्थित विधायकगण व जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान कर किया गया। इसके उपरांत जनपद गाजीपुर में विद्युत विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का विधानसभावार विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी, सांसद, जिला विकास अधिकारी, विधायक सदर गाजीपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनपद में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुचारु, पारदर्शी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों के बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के अनुपालन हेतु अधिशासी अभियंता (परीक्षण) द्वारा जनपद के समस्त अधिशासी अभियंताओं (वितरण) को शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित स्टोर एवं वर्कशाप के अधि0 अभियन्ता को स्पष्टीकरण मागने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधि0 अभियन्ता विद्युत कोई भी जे0ई0 अनुशासनहिनता पायी जाती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। सांसद ने कहा कि चारो खण्डो में 10-10 बडे विद्युत बिल बकायेदारो की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जाये। बैठक में अंत में सांसद एवं अध्यक्ष द्वारा बैठक के सफल एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न होने पर सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगंण उपस्थिति रहे।
Publish Date: 3 weeks ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन