वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
ग़ाज़ीपुर। वैश्विक स्तर पर बढ़ते ऊर्जा संकट एवं पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती खपत जैसी गंभीर चुनौतियों को देखते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करते हुए गुरुवार को एक कार्यक्रम में सहभागिता हेतु ई-रिक्शा से यात्रा की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि आज पूरा विश्व ऊर्जा संरक्षण को लेकर चिंतित है। पारंपरिक ईंधनों पर अत्यधिक निर्भरता के कारण जहां एक ओर वैश्विक स्तर पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा संसाधनों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता भी लगातार महसूस की जा रही है। ऐसे समय में इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार ऊर्जा संरक्षण, “Mission LiFE” एवं स्वच्छ ऊर्जा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसी प्रेरणा के तहत यह प्रयास किया गया है, ताकि आमजन को ईंधन बचत एवं वैकल्पिक ऊर्जा के प्रति जागरूक किया जा सके। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत को कम कर इलेक्ट्रिक वाहनों, कारपूल एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना आने वाले समय में देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण को अपनाएं तथा अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर इस जनहित अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि “ऊर्जा की बचत ही भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा है और ऊर्जा संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”
Publish Date: 2 weeks ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन