पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत

मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र

डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत

नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत

के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन

सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,

16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्‍वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस

ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन

मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही

राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन

अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज

CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा

सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक

CBSE12th: एमजेआरपी स्‍कूल का रिजल्‍ट रहा शत-प्रतिशत

CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक

CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन

img

Posted by Admin about 2 weeks ago

ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन

गाजीपुर: ग्रामीण मजदूरों की अखिल भारतीय हड़ताल के अवसर पर अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा(खेग्रामस) के नेतृत्व में ग्रामीण मजदूरों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।इस अवसर पर चर्च कम्पाउन्ड से सरयू पाण्डेय पार्क तक मार्च निकाला गया और फिर धरना प्रदर्शन किया गया। मार्च में मनरेगा कानून बहाल करो-बहाल करो, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करो, मजदूर विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की साज़िश बंद करो-बंद करो आदि नारे लग रहे थे। अध्यक्षता श्यामा राम और संचालन योगेन्द्र भारती ने किया।सभा को भाकपा-माले गाजीपुर के जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर खेग्रामस गाजीपुर के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा को खत्म कर ग्रामीण मजदूरों को गुलाम बनाने की साज़िश रची है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन(वी बी ग्रामजी) गरीबों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को गुलाम बनाने की इन साजिशों का हम संगठित प्रतिरोध करेंगे।खेग्रामस के जिला सचिव राजेश वनवासी ने कहा कि ग्रामीण मजदूरों से लेकर कल कारखानों, विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सभी मजदूरों के विरुद्ध काम कर रही है मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि नई श्रम संहिताएं लागू करने का मामला हो या वी बी ग्रामजी लाकर मनरेगा को हटाने का सरकार ने समूचे मजदूर वर्ग पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि समूचे मजदूर वर्ग और गरीब समाज को संगठित कर आंदोलन में उतार कर इन साजिशों का मुकाबला करना आज की जरूरत है। ज्ञापन के जरिए मनरेगा को बहाल करते हुए वर्ष में 200 दिन काम और न्यूनतम 700 रुपए प्रतिदिन मजदूरी देने,नई श्रम संहिताएं रद्द कर आठ घंटे कार्य दिवस की कानूनी गारंटी देने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द कर सभी मजदूरों किसानों के पुराने बिजली बिल माफ कर 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी करने, गरीबों की बेदखली पर रोक लगाते हुए उनके कब्जे की जमीनों पर उनका नाम दर्ज करने, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं को दिए कर्जे माफ करने सहित तमाम मांगें की गईं।इस अवसर पर नंदकिशोर बिंद, राजेश वनवासी, योगेन्द्र भारती, ओमप्रकाश सिंह,महिला नेत्री मंजू गोंड़, किसान नेता सत्येन्द्र प्रजापति, मनोज कुशवाहा, गुलाब सिंह, मोती प्रधान, प्रमोद कुशवाहा,मजदूर नेता विजयी वनवासी,चन्द्रावती, रामदेव बिंद,रामबदन बिंद, राधेश्याम चौधरी,किशन वनवासी,राजदेव उर्फ इश्तियाक, गौरीशंकर गोंड़ सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया।

Publish Date: 2 weeks ago

img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्‍वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस

संबंधित ख़बरें

img पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
img सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
img मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
img राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
img डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
img नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
img के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
img सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
img पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
img 16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्‍वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
img ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
img मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
img राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
img अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
img CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
img वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
img सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
img CBSE12th: एमजेआरपी स्‍कूल का रिजल्‍ट रहा शत-प्रतिशत
img CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
img CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
Load More
Back to top

Share Page

Facebook Twitter Google Pinterest Text Email