मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
गाजीपुर। कम आपूर्ति व अनियमित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने करंडा ब्लाक के मैनपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के गेट में ताला बंद कर धरने पर बैठ गये। अधिकारीयों के उपकेंद्र पर आने से साफ मना करने व एफआईआर करवाने की बात से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सभी कर्मचारियों को ताला में बंद कर धरने पर बैठ गये। करंडा क्षेत्र में छोटे-बड़े पचास गांव है। इन गांवों मैनपुर, करंडा, चोचकपुर व सइतापट्टी उपकेंद्र विद्युत आपूर्ति की जाती है। लगभग एक सप्ताह से व इधर तीन दिन से बेतहाशा अघोषित विद्युत कटौती ग्रामीण जनता बेहाल है। प्रतिदिन की परेशानी झेलते स्थानीय ग्रामीण सुबह दस बजे उपकेंद्र पर पहुंच गये। जिम्मेदार अधिकारियों को उपकेंद्र बुलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि जेई के फोन न उठाने पर एसडीओ को फोन लगाया गया उन्होंने समाधान या आश्वासन की जगह सभी पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। एफआईआर की बात सुनते ही ग्रामीण भड़ककर धरने पर बैठ गये। देखते ही देखते आस-पास के सैकड़ों ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंच गये। मैनपुर निवासी अनुराग सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति न के बराबर हो रही है। पिछले 24 घंटे में मात्र ढाई से तीन घंटा बिजली कटते-पिटते मिली है। सुबह दस बजे से हम लोग उपकेंद्र पर आये हुए है। पिंटन सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति में समस्या है, परंतु पिछले तीन दिन से अंधाधुंध कटौती हो रही है। बुधवार की रात्रि आठ बजे कटी बिजली भोर में साढ़े तीन बजे आयी। बूढ़े और बच्चे उमस भरी गर्मी से बिलबिला रहे थे। धरना स्थल पर नायब तहसीलदार व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच तो प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी को बुलाने की मांग पर कायम रहे। लगभग सात घंटे बाद अधिशासी अभियंता व एसडीओ कन्हैया लाल गुप्ता आदि पहुंचे। 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिखित आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ
Publish Date: 1 week ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन