पर्पल कैप की रेस में चहल फिर आगे, पराग टॉप-2 स्कोरर बने; मुंबई-बेंगलुरु में आज नंबर-7 के लिए मुकाबला
पर्पल कैप की रेस में चहल फिर आगे, पराग टॉप-2 स्कोरर बने; मुंबई-बेंगलुरु में आज नंबर-7 के लिए मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स (RR) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी। टीम को उसी के होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस (GT) ने 3 विकेट से हराया है। इस हार के बावजूद राजस्थान पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम है, जबकि गुजरात को एक स्थान का फायदा हुआ है।
जयपुर में बुधवार को इस मुकाबले में फिफ्टी जमाने वाले रियान पराग (76 रन), शुभमन गिल (72 रन) और संजू सैमसन (नाबाद 68) ऑरेंज कैप की रेस में क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर आ गए, जबकि युजवेंद्र चहल (2 विकेट) ने पर्पल कैप फिर हासिल कर ली है। ऑरेंज कैप अब भी RCB के विराट कोहली के पास है।
आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम के पास नंबर-7 पर आने का मौका होगा। हालांकि, नेट रनरेट बेहतर करने के लिए बड़ी जीत की जरूरत होगी।
पिछले मैच का असर: हार के बावजूद राजस्थान टॉप पर, गुजरात को एक स्थान का फायदा
जयपुर में बुधवार को गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से हराया। आखिरी बॉल तक गए इस मुकाबले ने राशिद खान ने चौके से जिताया। घरेलू मैदान पर राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए। 197 रन का टारगेट गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया।
- RR को सीजन की पहली हार मिली है। टीम के पास अब तक 5 मैच में 4 जीत और एक हार से 8 अंक हैं। टीम अब भी पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम है।
- GT को एक स्थान का फायदा हुआ है और टीम छठे नंबर पर आ गई है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं। इनमें से 3 जीते और 3 हारे हैं। टीम के खाते में 6 अंक है। कोलकाता, लखनऊ, चेन्नई और हैदराबाद के पास भी 6-6 अंक हैं, लेकिन गुजरात का नेट रनरेट इन सब से खराब है। इस कारण वह पॉइंट्स टेबल के छठे नंबर पर है।

एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम