टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना

एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण

खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग

गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी

पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ

रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार

टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई

मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण

सेहतनामा- सेहत का राज छिपा है खाने की थाली में:आधी थाली में हों सब्जियां और फल, बाकी एक-एक चौथाई में प्रोटीन और कार्ब्स

img

Posted by Admin about 2 years ago

सेहतनामा- सेहत का राज छिपा है खाने की थाली में:आधी थाली में हों सब्जियां और फल, बाकी एक-एक चौथाई में प्रोटीन और कार्ब्स

इंसानों के खानपान का इतिहास काफी रोचक है। आदिमानव जानवरों का शिकार करके उन्हें कच्चा ही खा जाते थे। फिर सभ्यता परवान चढ़ी तो इसे पकाकर खाने की शुरुआत हुई। इसके बाद थाली में अनाज आए और सब्जियां भी। यह सब उस वक्त की जरूरत थी। लोग खेतों और जंगलों में दिनभर जी-तोड़ मेहनत करते और थाली भरकर रोटी, चावल खाते।

आधुनिक समय में हमारे खाने की थाली में तो ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन जीने का तरीका जरूर बदल गया है। अब हम ढेर सारा कार्ब खाने के बाद न लंबा पैदल चलते हैं, न खेतों में काम करते हैं। हम ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर दिन भर कंप्यूटर में सिर गड़ाए रहते हैं।

आज खाने से पहले अपनी थाली को गौर से देखिए। अगर ऑफिस कैंटीन में बैठे हैं तो साथियों के टिफिन में भी झांक लीजिए। इसमें रोटी-चावल की मात्रा ज्यादा और सब्जी-सलाद की बहुत कम होगी। अधिकांश भारतीय परिवारों का भोजन ऐसा ही है, चार रोटी और थोड़ी सी सब्जी। अब ये खाना खाकर आप फिर कुर्सी में गड़ जाएंगे और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते रहेंगे।

विज्ञान की भाषा में इसे सिडेंटरी लाइफ स्टाइल कहते हैं यानी लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना। जीवन में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी का न होना।

तो क्या इस सिडेंटरी लाइफ स्टाइल के साथ आपकी मौजूदा खाने की थाली आपको बीमार कर सकती है?

आज ‘सेहतनामा’ में जानेंगे कि लाइफस्टाइल के हिसाब से हमारी खाने की थाली कैसी होनी चाहिए। साथ ही जानेंगे कि-

  • इसमें रोटी-चावल की मात्रा कितनी होनी चाहिए?
  • इसमें सब्जी और दालों का क्या अनुपात होना चाहिए?
  • कितनी मात्रा में सलाद होना जरूरी है?

रोटियां और चावल मतलब मेहनत की थाली
भारत में हर घर, होटल, रेस्टोरेंट की थाली लगभग एक जैसी होती है। उसमें ढेर सारा कार्ब्स होता है, थोड़ा सा प्रोटीन और उससे भी कम फाइबर्स होते हैं।

इसका मतलब हुआ कि थाली का ज्यादातर हिस्सा रोटी और चावल से भरा होता है, जबकि सब्जी और दाल बहुत कम मात्रा में होते हैं। इन थालियों से सलाद और फल तो अक्सर गायब ही रहते हैं।

असल में हम थाली को जिस अनुपात में सजाकर खाए जा रहे हैं, वह तरीका बहुत पुराना हो चुका है। यह थाली तब लाभदायक थी, जब हमारे पूर्वज पूरे दिन खेतों में या जंगलों में मेहनत करते थे।

अब जबकि हम सिडेंटरी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, जिसमें फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर है, लोग दिनभर एक ही कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, फिर कार या मेट्रो में बैठकर घर लौट जाते हैं, उनके लिए यह थाली नुकसानदायक है। यह धीरे-धीरे बीमार कर रही है।

 

इसलिए कम खाना होगा कार्ब्स
हमारा शरीर ऊर्जा के लिए खाने को अपने अनुरूप बदलकर इस्तेमाल करता है। ऐसे में उसे ऊर्जा का सबसे आसान सोर्स दिखता है कार्ब्स। अगर आप कार्ब्स खाते हैं तो शरीर इसे शुगर में बदलकर इसे सीधे इस्तेमाल कर सकता है।

अगर आप इसे खर्च नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि शरीर इसे स्टोर कर लेगा।

फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल में डाइटीशियन डॉ. कौशिकी कहती हैं कि हम किसी चीज की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं, लेकिन शरीर को जरूरत तो सभी न्यूट्रिएंट्स की है।

Publish Date: 2 years ago

img img img img img img img img img img img img img img
भारत में जब प्याज की कीमतें बढ़ती हैं तो सरकारें चिंता में आ जाती हैं। इंदिरा गांधी का प्याज की माला पहन कर बढ़े हुए दामों का विरोध जताना हो या दिल्ली में शीला दीक्षित का सुषमा स्वराज के खिलाफ सत्ता परिवर्तन, प्याज ने हर बार राजनीति को प्रभावित किया है।

संबंधित ख़बरें

img टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
img एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
img खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
img सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
img सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
img गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
img गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
img बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
img एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
img आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
img पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
img रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
img जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
img 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
img तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
img जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
img टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
img मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
img डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
img एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
Load More
Back to top

Share Page

Facebook Twitter Google Pinterest Text Email