टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
गाजीपुर। बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 134 वाहनों का चालान किया गया और लगभग 3.15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। अभियान को सफल बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमें गठित की गई थीं। चेकिंग अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर और एचएसआरपी (HSRP) नंबर प्लेट के नियमों के उल्लंघन पर केंद्रित था। अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न के लिए 11 वाहनों का चालान किया गया, जबकि नंबर प्लेट/एचएसआरपी नियमों का उल्लंघन करने पर 5 वाहनों पर कार्रवाई हुई। कुल मिलाकर 134 वाहनों का चालान कर 3,15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Publish Date: 22 hours ago
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई