बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मैनपुर पर ड्यूटी के दौरान संविदा परिचालक से मारपीट, अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बीते 15 जुलाई को शाम करीब 4:05 बजे उपकेंद्र पर ड्यूटी के दौरान दो लोग कंट्रोल रूम में घुस आए और संविदा परिचालक पमेन्द्र यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान सरकारी दैनिक लॉग पुस्तिका भी फाड़ दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारियों सुनिल कुमार, प्रशांत कुमार और दीपक कुमार गौतम के साथ भी गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने उपकेंद्र के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और पुलिस-प्रशासन के प्रति भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। तहरीर में घटना का वीडियो साक्ष्य होने का भी दावा किया गया है। घटना के समय अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे। प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है।
Publish Date: 16 hours ago
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत