गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। पुलिस ने छिनैती की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना 10 जून 2026 को भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के कुडिला पुलिया के पास हुई थी। मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्तों ने आर्यन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम जाही से छिनैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में भुड़कुड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मंझरिया क्रासिंग के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से छिनैती किया गया एक रियलमी मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें भुड़कुड़ा और नंदगंज थानों में दर्ज मामले शामिल हैं।
Publish Date: 16 hours ago
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत