सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत, बोले ओमप्रकाश सिंह- पार्टी की रीढ़ होता है कार्यकर्ता
सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत, बोले ओमप्रकाश सिंह- पार्टी की रीढ़ होता है कार्यकर्ता
गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सैफ सिद्दीकी आज गाज़ीपुर पहुचे। जमानिया विधानसभा क्षेत्र के फूली गांव में सपाईयों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गाजीपुर सांसद अफजल अंसारी के प्रतिनिधि बलिराम पटेल, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल यादव मौजूद रहे। समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी का विकास हौसले से होता है। पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। यहां पर जितने भी लोग है सब महत्वपूर्ण है। समाजवादियों के विकास का इतिहास रहा हैं और जितना विकास अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में किया वह दूसरी सरकारों ने नहीं किया। स्वागत से गदगद नवनियुक्त प्रदेश सचिव सैफ सिद्दीकी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे मै बखूबी निभाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने जिस विश्वास के साथ मुझे मौका दिया है मैं हमेशा उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। इस अवसर पर सपा जमानिया विधानसभा के अध्यक्ष अनिल यादव तथा पूर्व अध्यक्ष रणजीत यादव, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी प्रदेश सचिव शशिकांत भारती, जोनल प्रभारी काशीनाथ यादव,पूर्व प्रधान मनोज सिंह, शमशेर अहमद, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव व बसंत यादव, अम्बरीष यादव, सपा मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, हरिवंश यादव, रिशु ,अनिल यादव के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोग और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Publish Date: 1 year ago
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण