अतिथि गृह एवं कम्युनिटी सेंटर का मनोज सिन्हा करेगे लोकार्पण
अतिथि गृह एवं कम्युनिटी सेंटर का मनोज सिन्हा करेगे लोकार्पण
गाजीपुर। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर स्थित अधिकारी विश्राम गृह एवं कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा होगा। इसका शिलान्यास 27 मई 2017 को हुआ था। रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता के माध्यम से बताया कि रेलवे के अधिकारियों के विश्राम के लिए तथा मीटिंग के लिए अधिकारी विश्राम गृह और कम्युनिटी सेंटर (कांफ्रेंस हॉल) का शिलान्यास तत्कालीन संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के द्वारा 27 मई 2017 को किया गया था। जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ की लागत पूर्ण किया गया। जिसमें 3 कमरें, 2 सूट रूम और एक बड़ा कांफ्रेंस हॉल है। इसके साथ ही किचेन डाइनिंग एरिया के अलावा लॉन भी है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव तथा विकास चंद्रा, (कार्यकारी निदेशक), रेल विकास निगम लिमिटेड भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बन जाने से बाहर से आने वालें रेलवे के अधिकारियों को रुकने में आसानी होगी साथ ही मीटिंग के लिए कांफ्रेंस हॉल की भी सुविधा होगी।
Publish Date: 1 year ago
भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन...
मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय- डॉ. संगीता बलवंत
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र