मृत जयकरन के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, सौंपी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद
मृत जयकरन के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, सौंपी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद
ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नेतृत्व में विगत दिनों मारे गये बोगना निवासी जयकरन राम के घर पहुंचकर शोक सन्तप्त परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना जतायी तथा पार्टी की तरफ से एक लाख रुपए की आर्थिक मदद भी प्रदान किया। प्रतिनिधिमंडल ने शेष बचे हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग किया तथा जल्द से जल्द गिरफ्तारी न होने पर आन्दोलन करने की भी चेतावनी दी। बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने भाजपा सरकार को दलितों का दुश्मन बताते हुए कहा कि इस राज मे दलितों हत्या आम बात हो गयी है। उन्होंने प्रदेश की कानून वयव्स्था पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश मे जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश मे कोई भी सुरक्षित नही है। आये दिन हत्या ,डकैती,लूट,छिनैती बलात्कार,की घटनायें हो रही है लेकिन सरकार के कान पर जू नही रेंग रही है। वह अपराध रोकने के बजाय अपने साम्प्रदायिक एजेंडो को मूर्त रूप देने मे व्यस्त है। उसका आम आदमी के सुख दुख से कुछ भी लेना देना नही है। वह केवल पूंजीपतियों की फिक्रमंद है। इस प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर चौधरी,राजेन्द्र यादव ,रविन्द्र प्रताप यादव ,सुजीत कुमार, लल्लन राम, आलोक कुमार, शशिकांत भारती,जितेन्द्र भारती,जितेन्द्र चौहान, उज्जवल कुमार , रविप्रकाश संत,रामनारायण यादव, बृजेश सिंह,संतोष चौबे थे ।
Publish Date: 1 year ago
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण
हिंदुस्तान ओलंपियाड और बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का परचम