किसानों के लिये मेले का आयोजन, किया गया जागरूक
किसानों के लिये मेले का आयोजन, किया गया जागरूक
गाजीपुर। जनपद में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2024-2025 के अन्तर्गत रबी 2025 में कृषको को नवीनतम् तकनीकी जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यमो से कृषको को जागरूक करने के लिये एक दिवसीय मेले का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर के प्रागंण मे किया गया। मेले में जनपद के किसान, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, बैकर्स, एफ०. पी०ओ०, दुग्ध, यू०पी० डास्प, गन्ना, मत्स्य आदि विभागो के अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। मेले में उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायन, कृषि यन्त्र, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं निजी प्रतिष्यनों के द्वारा किसानो को नयी तकनीकी देने के लिये स्टाल भी लगाये गये। उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा किसानो को विभागीय योजनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया कि किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये सभी कृषको का फार्मर रजिस्ट्री कराना अति आवश्यक है बिना फार्मर रजिस्ट्री के पी०एम किसान के अलावा अन्य किसी भी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर पाना सम्भव नही होगा। कृषक अपना आधार, खतौनी व आधार से लिंक मो०न० लेकर नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है। इसके अलावा क्षेत्रीय कृषि विभाग के कर्मचारियो और क्षेत्रीय लेखपाल से सम्पर्क कर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है। कृषि वैज्ञानिक डा० ओमकार सिंह द्वारा फसलो को पाले से बचाने के उपायो पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। उनके द्वारा फलदार वृक्षो के रख रखाव एव फलो के अधिक उत्पादन लेने के तरीको की वैज्ञानिक विधियो के बारे में भी बताया गया वही डा० शंशाक शेखर द्वारा मोटे अनाजो जैसे सावा, कोदो, मडुवा, कुटकी, बाजरा, ज्वार एवं मक्का की खेती के लिये एग्रोक्लाईमेटिक किस्मो के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी उनके द्वारा यह भी बताया गया कि एग्रोक्लाईमेटिक फसलो को लगाने से अच्छी उत्पादन प्राप्त होता है और मृदा स्वास्थ्य भी प्रभावित नही होता है। सपना सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में मोटे अनाज की खेती की वृहद सम्भावना है। कृषको को इसकी खेती को अपनाकर जिन्सो का अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकते है तथा इसके उपयोग से स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। अन्त मे मेले का समापन उप कृषि निदेशक द्वारा कृषको एवं उपस्थित अधिकारियो का ध्न्यवाद ज्ञापित करते हुये किया गया।
Publish Date: 1 year ago
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण