विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत, छात्राओं ने दिखाया दमखम
विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत, छात्राओं ने दिखाया दमखम
ग़ाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में आज दूसरे दिन भी क्रीड़ा प्रतियोगिताए जारी रही। प्रातः आयोजित 10,000 मीटर दौड़ में रिद्धा यादव प्रथम, मोनी ने द्वितीय एवं राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 2000 मीटर दौड़ में श्वेता कुमारी, गुलशन कुमारी एवं ओमकला क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही जबकि 800 मीटर दौड़ में खुशबू प्रजापति, आफरीन बानो और प्रीति यादव क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार लंबी कूद में ममता कुशवाहा, आफरीन बानो एवं रागिनी कुशवाहा तथा ऊंची कूद में आफरीन बानो, प्रिया रावत एवं मीना कुमारी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे जबकि गोला फेक में कृतिका चतुर्वेदी, किरण बिंद, रोमी परवीन क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में रागनी कुशवाहा प्रथम, श्वेता कुमारी द्वितीय एवं रिमझिम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ मनीष सोनकर, डॉ रामनाथ, डॉ शैलेंद्र यादव एवं प्रमाण पत्र लेखन का कार्य डॉ सर्वेश एवं डॉ आनंद कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ राजीव व्यास प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष शारीरिकशिक्षा एवं खेल विभाग काशी विश्वविद्यालय वाराणसी ने सभी छात्राओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्रदान किया। कार्यक्रम का छायांकन मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, संचालन डॉ निरंजन कुमार यादव एवं आभार ज्ञापन डॉ शंभू शरण प्रसाद ने किया।
Publish Date: 1 year ago
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार