घट रहा गंगा का पानी, बाढ़ से निचले इलाकों में दुश्वारियां बरकरार
घट रहा गंगा का पानी, बाढ़ से निचले इलाकों में दुश्वारियां बरकरार
गाजीपुर। गंगा का जलस्तर अब घटना शुरू हो चुका है। गंगा के जलस्तर में घटाव को देखते हुए बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। अभी भी गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड मे है। रेवतीपुर के नगदीलपुर गहमर बाइपास मार्ग पर कई जगहों पर बाढ का पानी आ चुका है। जिससे आवागमन प्रभावित है। इसके अलावा इलाके के नगदीलपुर, हसनपुरा, बीरऊपुर, नसीरपुर के विभिन्न मार्गों पर भी पानी चढ गया है। बाढ के पानी से इलाके में सैकड़ों वीघे फसलें जलमग्न हो चुकी है। मुहम्मदाबाद के सेमरा-शिवरायकापुरा गंगा तट के पास किनारे तक पानी आ जाने से लोग चिंतित नजर आ रहे है। करंडा और सैदपुर क्षेत्र में भी निचले इलाकों में बाढ़ का पानी आ चुका है। गाजीपुर की पांच तहसील बाढ़ प्रभावित हैं। जिले की सदर, मुहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानिया, सेवराई तहसील बाढ़ प्रभावित है। इन तहसीलो के 20 गांव बाढ़ प्रभावित है। कई क्षेत्रों में रिहायसी इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोग परेशान हैं। यहां तक की जमानिया क्षेत्र के देवरिया पुलिस चौकी में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। दूसरी तरफ गोमती और कर्मनाशा नदियों में भी बाढ़ देखने को मिल रहा है, जिससे तटवर्ती क्षेत्र के लोग चिंतित हैं।
Publish Date: 1 year ago
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत