शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में मनाई गई ईद
शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में मनाई गई ईद
'मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं हिन्दोस्तां हमारा' इसी भावना के साथ आज दिन बुधवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में ईद मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम प्रार्थना से हुई व उसके पश्चात भारत की एकता व समृद्धि के लिए शपथ लिया गया। इस कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी, प्राइमरी व सीनियर के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही मनोरम गीत प्रस्तुत किया जिसका संगीत शिवांगी पांडेय , गिरधर शर्मा एवं श्याम कुमार शर्मा ने तैयार किया था। यूकेजी की अराध्या ने 'मुबारक ईद मुबारक' गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त यूकेजी के अरशान अहमद व कक्षा 9 की मानसी मिश्रा ने अपने भाषण द्वारा ईद के महत्व को बताया व कक्षा 9 के ही छात्र आदित्य कुमार ने ईद के बारे में रोचक तथ्य प्रस्तुत किये। आज ईद के इस अवसर पर एक्टिविटी के तहत सभी छात्र- छात्राओं ने कार्ड और लैंप भी बनाया।
प्राइमरी सेक्शन की अध्यापिका सायमा व कहकशां ने कहा कि ईद खुशियों का त्यौहार है और यह मात्र एक महीने के रोज़े का परिणाम नहीं बल्कि मानवता की शिक्षा देता हुआ त्यौहार है जो हमें बुराइयों को छोड़ देने व अच्छाइयों को ग्रहण करना सिखाता है। हेडमिस्ट्रेस चांदना श्रीवास्तव ने बताया कि यह त्यौहार एकता का प्रतीक है व हम सभी को आवश्यकतामंद लोगों की सहायता करनी चाहिए।
सीनियर सेक्शन से विज्ञान की प्रध्यापिका गरिमा सिंह ने बताया कि ईद सभी मज़हबों का त्यौहार है व यह हमें एकता का सन्देश देता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रमज़ान में रोज़े के महत्व को बताया व ज़कात क्यों निकालते हैं उसके भी महत्व को बताया। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने सभी को ईद की बधाई दी व बताया की यह किसी एक मज़हब का नहीं बल्कि सबका त्यौहार है, क्योंकि ईद का मतलब ही होता है खुशी और खुशी हम सबमें बांटनी चाहिए।
कार्यक्रम की साज सज्जा नुजहत नसीम, आमना ओबैद, उमेश, रोली एवं अर्सला ने किया ।
विद्यालय की मैनेजर अतिया अधमी ने भी सभी को ईद की बधाई दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय ,उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह, हैडमिस्ट्रेस (प्राइमरी) चांदना श्रीवास्तव, इंचार्ज प्री प्राइमरी सुनंदा एवं सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार
टोल प्लाजा पर 150 वाहनों का चालान, ₹3 लाख जुर्माना; ड्रंकन ड्राइव पर कार्रवाई
मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
डालिम्स सनबीम स्कूल में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एसएनएसके आयुर्वेदिक कॉलेज में वृक्षारोपण