किक बॉक्सिंग राज्य चैम्पियनशिप 2024 में शाह फैज़ सकूल गाजीपुर की कृति कौर ने जीता स्वर्ण पदक
किक बॉक्सिंग राज्य चैम्पियनशिप 2024 में शाह फैज़ सकूल गाजीपुर की कृति कौर ने जीता स्वर्ण पदक
गाजीपुर। चाहे खेल का मैदान हो या शिक्षा का, शाह फैज़ विद्यालय नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहाँ के छात्र हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में किक बॉक्सिंग राज्य चैम्पियनशिप 15 और 16 अप्रैल 2024 को एस.के.बी.एम. इंटर कॉलेज, दिलदारनगर, गाजीपुर में आयोजित की गयी जिसमें किक बॉक्सिंग एसोसिएशन गाजीपुर अकैडमी के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शाह फैज़ विद्यालय की (12)-47 kg (K. L/L.C.) दोनों वर्गों में कक्षा 8 की कृति कौर ने स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में गाजीपुर पहले स्थान पर रहा। यह टीम देवेंद्र प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में दिलदारनगर रवाना हुई थी जो कि इस टीम के कोच व शाह फैज़ विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने कृति कौर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा डल देकर और कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 21 से 26 मई को होने वाली राष्ट्र स्तरीय चैंपियनशिप में भी कृति कौर का चयन किया गया। विद्यालय परिवार उन्हें ढेरों शुभकामनायें देता है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ. प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी व सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Publish Date: 2 years ago
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार