एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी नेहरू जयंती
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी नेहरू जयंती
ग़ाज़ीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस 14 नवंबर को महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर के प्रांगण में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। नेहरू जी के जयंती के शुभ अवसर पर बाल-मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित किया व चाचा नेहरू के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए मेले का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन करते हुए स्वादिष्ट व्यंजन चखकर उनका उत्साहवर्धन किया और बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश में बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है जिन्हें बच्चे बड़े प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था और उनका मानना था कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य दिये जाने की जरूरत है ताकि वे भविष्य में समाज व देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। बाल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हेें सुरक्षित माहौल देना और शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। यह दिन बच्चों के खुशी का प्रतीक है, साथ ही उनके अधिकारों के प्रति समाज में जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है। इस बाल मेले में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के खाने पीने की चीजों से लेकर अनेक तरह के खेलों के भी स्टाल लगाये गये थे। इस मेलेे का बच्चे व अभिभावकों ने खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुर्दशन सिंह कुशवाहा, राकेश पाण्डेय, दिनकर सिंह, सरस्वती सिंह, संजीव अग्रहरी, अनुपमा वर्मा, कुष्णानंद तिवारी, सुरेश प्रसाद चौरसिया, हरि कुशवाहा, राज नारायण कुशवाहा, बसंत शर्मा, दीपक कुमार, महेश चौहान, पवनेश कुमार एवं समस्त शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
Publish Date: 1 year ago
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत