जयकारे से गूंजा शहर, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
जयकारे से गूंजा शहर, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
गाजीपुर। शहर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर स्थित काली माता मंदिर में पूजा अनुष्ठान के लिए शहर के ददरीघाट से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। ददरीघाट पहुंचे श्रद्धालु कलश में गंगाजल लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए काली माता मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा में बैंड बाजा के साथ हाथी घोड़े भी चल रहे थे। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा घाट से कलश यात्रा निकाल गई, जो की काली माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा के आगे आगे हाथी और घोड़े चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं इस कलश यात्रा में शामिल हुई। बैंड बाजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। वही डीजे के जरिए भक्ति संगीत भी बजाए जा रहे थे। इस दौरान ददरीघाट से लेकर काली माता मंदिर तक पूरा वातावरण देवी भक्ति से गूंजता नजर आया। काली माता के जयकारे लगाते हुए लोग पूरे उत्साह से कलश यात्रा में शामिल हुए। मालूम हो कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दक्षिणमुखी काली माता मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान किया जाता है, जिसके लिए आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
Publish Date: 1 year ago
मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय- डॉ. संगीता बलवंत
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत