वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की माता की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धाजंलि
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की माता की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धाजंलि
गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर कला गांव निवासी और देश के वरिष्ठ पत्रकार/भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेंद्र राय की माता स्वर्गीय राधिका देवी की नौवीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोगों ने स्व. राधिका देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेंद्र राय ने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जीवन में मां का होना बहुत ही महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि जननी जिसे हम प्यारी मां कहते हैं। मां जिस तरह से अपनी संतान से स्नेह रखती है, उसके लिए सर्वस्व निस्वार्थ त्याग देती हैं। ऐसा दूसरा उदाहरण इस संसार में मिलना असम्भव हैं। भारतीय संस्कृति में मां को ईश्वर से ऊपर का दर्जा दिया गया हैं। मां के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना भी बेमानी हैं, वह जगजननी हैं। उन्होंने कहा कि मां हर मानव की पहली गुरु होती हैं, जिसकी छाप जीवन के हर एक मोड़ पर परिलक्षित होती हैं। मां की ना मौजूदगी जीवन भर महसूस होगी। मां के चरणों में श्रद्धा का फूल चढ़ाना बड़े ही सौभाग्य की बात होती है। इस मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नंद किशोर राय, अवध किशोर राय, डा. निरंजन राय, राकेश राय, नरेंद्र राय, जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद राय, राधेश्याम राय, संजय स्नेही, मुन्नन राय, विनोद उपाध्याय, बिक्कू, आशीष राय, आशीष कुमार सिंह, विकास राय, अखिलेश राय, शिक्षक पारसनाथ राय, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के परिवार के सदस्यों सहित हजारों लोग शामिल रहे। अंत में शहीद इंटर कालेज के प्रबंधक अवधकिशोर राय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Publish Date: 1 year ago
मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय- डॉ. संगीता बलवंत
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत