प्रान्त प्रचारक ने गुरूद्वारा मे टेका मत्था लिया आर्शिवाद
प्रान्त प्रचारक ने गुरूद्वारा मे टेका मत्था लिया आर्शिवाद
गाजीपुर। खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह की जयन्ती के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक रमेश ने महाजनटोली स्थिति गुरूद्वारा में जाकर गुरू दरबार में मत्था टेका। गुरूद्वारा के संरक्षक सरदार दलजीत सिंह ने गुरू गोविन्द सिंह के चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया कि धर्म की रक्षा के लिए गुरू साहेब ने जो बलिदान दिया वो अविस्मरणीय है। इसके साथ ही पटना साहेब, उत्तराखण्ड के हेमकुंड साहेब की भी चर्चा की। गुरूद्वारा के पंथी ने सिक्ख पंथ में शबद किर्तन के महत्तव को बताया और गुरूद्वारा के पूर्व संरक्षक सरदार दर्शन सिंह के जीवनी पर चर्चा की। प्रान्त प्रचारक ने गुरू गोविन्द सिंह के त्याग व बलिदान की चर्चा करते हुए बताया कि सिक्ख पंथ का जन्म ही धर्म की रक्षा के लिए हुआ है और सरदारो के त्याग व बलिदान के बल पर ही हमारा सनातनी धर्म सुरक्षित है। गुरू गोविन्द सिंह के धर्म परायणता को लेकर शुद्ध रूप से खालसा पंथ की नीव रखी जिसने समाज में खालसा पंथ को एक अलग पहचान बनायी। महिलाओ को समानता का अधिकार, गुरूद्वारा मे सेवा समर्पण का भाव, समानता का भाव रखने के लिए लंगर चलाना और एक पंक्ति में बैठकर खाने को प्रचलन, गुरू ग्रन्थ की शिक्षा देना जैसे अनेक विषयो पर प्रकाश डाला। गुरूद्वारा में आये आगन्तुको को सिक्ख परम्परा के अनुसार सभी को सिक्ख सरोपा प्रदान कर आर्शिवाद दिया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक सूरज, जिला प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, सरदार राजन सिंह, सिप्पी, सुधीर प्रधान, अधिवक्ता कृपाशंकर, विप्लव, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
Publish Date: 1 year ago
मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय- डॉ. संगीता बलवंत
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत