पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के विजयी प्रत्याशियों का स्वागत
पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के विजयी प्रत्याशियों का स्वागत
ग़ाज़ीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षक संघ के चुनाव में विगत 17 मार्च को विजयी प्रत्याशियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर राहुल सिंह तथा महामंत्री के रूप में डॉक्टर शैलेंद्र सिंह के साथ ही संयुक्त मंत्री के रूप में डॉ उज्जवल सिंह, डॉ अभिषेक तिवारी, डॉ प्रिया शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ.सुशील कुमार सिंह को माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इनके साथ ही फुपुक्टा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफेसर हिमांशु सिंह एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार सिंह को भी माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया गया। सम्मान से आह्लादित अध्यक्ष एवं महामंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक हित में अपने आप को समर्पण करने एवं शिक्षकों की प्रत्येक लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया साथ ही यह भी वादा किया के अब नई कार्यशैली में शिक्षकों की समस्त समस्याएं प्रत्येक महाविद्यालय इकाई के माध्यम से विश्वविद्यालय में जाएगी और विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी उस संबंध में वार्ता करके समस्या का समाधान कराएगी। मंचासीन फुपुक्टा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष ने यह आश्वासन दिया कि आप सब की मांगों के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से भी यदि लड़ना पड़ेगा तो हम लोग उस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफे. रामदुलारे ने तथा अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफे. राघवेंद्र पांडे ने किया। कार्यक्रम में चीफ़ प्राक्टर प्रोफे. एस डी परिहार, प्रोफे. एसएन सिंह, प्रोफे. वीरेंद्र सिंह, प्रोफे. रवि शंकर सिंह, प्रोफे.सुजीत कुमार सिंह, प्रोफे. सुनील कुमार, प्रोफे. अरुण कुमार यादव, डॉ योगेश, डां संजय सुमन, डॉ. रागिनी अहिरवार, डॉ शिव शंकर यादव, डॉ अविनाश डॉ. इंद्रिवार पाठक, डॉ समरेंद्र मिश्रा ,डॉ. रुचि मूर्ति सिंह, डॉ नितीश भारद्वाज डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. गौतमी जैसवारा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रशांत सिंह डॉ. उत्कर्ष सिंह , डॉ अभिषेक यादव, डॉ पंकज यादव, डॉ प्रदीप रंजन, डॉ स्मृति,डॉ. अंजनी गौतम डॉ अमरजीत सिंह, डॉ आनंद कुमार सिंह, डॉ राकेश वर्मा, डॉ उमा निवास मिश्रा, प्रोफे. आबिद अंसारी, डॉ सोहराब अंसारी, डॉ मयंक श्रीवास्तव, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ सुधीर सिंह, डॉ. आलोक रंजन श्रीवास्तव, आदि अनेकों शिक्षकगण एवं कर्मचारी कार्यक्रम में सम्मिलित रहें। प्रोफे.रामदुलारे।
Publish Date: 3 months ago
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन