ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ ने बचाई लोगों की जान, ब्रेक फेल होने के बाद टकराया ट्रैक्टर
ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ ने बचाई लोगों की जान, ब्रेक फेल होने के बाद टकराया ट्रैक्टर
गाजीपुर। नगर के विशेश्वरगंज इलाके में गुरुवार की सुबह के समय हादसा होते-होते टल गया। इस क्षेत्र में चलते समय एक ईंट लदे एक ट्रैक्टर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रेक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह से विशेश्वरगंज क्षेत्र में स्थित एक गोलंबर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से लोगों की जान बच गई। रौजा ओवरब्रिज से आते समय अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली का ब्रेक फेल हो गया जिसकी भनक तक चालक को नही लगी। जब चालक ने ओवरब्रिज से उतरते समय ब्रेक मारा तो ब्रेक फेल होने की जानकारी होते ही चालक घबरा गया। फिर चलते ट्रैक्टर से ही उसने आसपास के चलते राहगीरों से ब्रेक फेल होने की आवाज लगानी शुरू कर दी। इसके बाद चालक ने अपने सूझबूझ से ट्रैक्टर ट्रॉली को गोलंबर में टक्कर मार दी। लेकिन इस दौरान आसपास चलने वाले लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। मगर चौराहे पर बना गोलंबर टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने टैक्टर पर बैठे एक लोग की जान बचाने में तो कामयाब हो गया, लेकिन टैक्टर ट्रॉली को नहीं बचा सका। ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें गाडी और इंजन को नुकसान हुआ है। ट्रैक्टर की टक्कर होने के बाद इस मंजर को देखने के लिए लोगों का भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद यातायात पुलिस ने भीड़ को खाली कराया और इस दौरान भीड़ की वजह से लगे जाम को जाम से मुक्त कराया।
Publish Date: 1 year ago
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत