घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जमानिया विधायक ने दिया अर्ध्य
घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जमानिया विधायक ने दिया अर्ध्य
गाज़ीपुर। पूर्वी उ.प्र. में धूम धाम के साथ मनाए जाने वाले महापर्व डाला छठ के अवसर पर आज गाजीपुर के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। तीन दिवसीय इस महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाओ और श्रद्धालुओं ने अस्तगामी सूर्यदेव को अर्ध्य देकर उपवास शुरू किया। इस मौके पर छठी मइया और सूर्य देव की पूरे विधि विधान के साथ पारम्परिक तरीके पूजा अर्चना की गई।
पूर्व पर्यटन मंत्री और जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने जिले के भदौरा इलाके में महापर्व मनाया। ओमप्रकाश सिंह ने अपने गांव सेवराई में परेमन शाह पोखरा पर अर्घ्य दिया। इस दौरान भारी भीड जमा रही। जमानिया विधायक ने महापर्व डाला छठ में पूरे विधि विधान के साथ शिरकत किया और लोगो को महापर्व की शुभकामनाएं दी।
धार्मिक मान्यता के अनुसार अस्तगामी सूर्य को गंगा जल और दूध का अर्पण कर श्रद्धालु और व्रती महिलाएं अपनी घर परिवार के सुख और शान्ति की कामना करती है। इसके बाद अगले दिन तक के लिए उनका उपवास शुरू हो जाता है। अगले दिन उदय होते सूर्य को अर्ध्य प्रदान कर इस महापर्व का समापन किया जाता है। डाला छठ के अवसर पर गाजीपुर में आज हजारों की श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं ने गंगातट पर पारम्परिक तरीके से ईख, सूप दवरा के साथ साथ विभिन्न प्रकार के प्रसाद चढ़ा कर पूजा अर्चना की।
शहर के ददरीघट, महादेवा घाट, पोस्ता घाट, चीतनाथ घाट समेत जिले के ग्रामीणांचलों के मोहम्मदाबाद घाट, सैदपुर के बुढेनाथ महादेव घाट समेत जिले के तमाम गंगाघाटों और अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया। सैदपुर नगर स्थित बुढ़ेनाथ महादेव घाट, पक्का घाट, रंग महल घाट, वराह रूप घाट आदि स्थानों पर छठ व्रती महिलाएं डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में बाजे गाजे के साथ पहुंची। यहां पहुंच कर छठ व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर की संध्याकालीन पूजा किया।
Publish Date: 1 year ago
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन