कार्तिक पूर्णिमा पर लोगो ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा पर लोगो ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
ग़ाज़ीपुर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों ने विभिन्न घाटों पर गंगा में डुबकी लगाई। स्नान और दान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। शुक्रवार को भोर से ही लोग गंगा नदी के करीब 124 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिए। सनातन धर्म में हर महीने पड़ने वाली पूर्णिमा का अपना एक महत्व होता है, लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा विशेष मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने के लिए कार्तिक मास को उत्तम बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से बड़े-बड़े यज्ञों को करने के बराबर फल मिलता है। शहर के ददरी घाट, कलेक्टर घाट, नवापुर घाट, स्टीमर घाट, महादेवा घाट आदि विभिन्न गंगा घाटों समेत सैदपुर, गहमर, करण्डा, जमानिया, मोहम्मदाबाद आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ देखने को मिली। एसपी डॉ. ईरज राजा द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एक दिन पूर्व निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया था तथा सुरक्षा व्यवस्था संबंधित दिशा निर्देश वहां ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को दिए गए थे। गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र खुद शहर के ददरीघाट पर पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। उन्होंने बताया कि सभी गंगा घाटों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जहां गहरा पानी है, वहां पर नाव द्वारा बैरिकेडिंग की गई है। वही ददरीघाट पर स्थानीय समाजसेवियों और छात्र नेताओं द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया।
Publish Date: 1 year ago
1.8 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
शहीद की आड़ में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा- डॉ.वीरेन्द्र यादव
DM गाजीपुर ने 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
संगठन की एकजुटता पर दिया जोर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित
सेवराई में घर-गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिये रामायण पाठ का आयोजन
पार्टी का हर आदेश सर्वोपरि, चाहे जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी- राजकुमार पांडेय
नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन
सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही सरकार- सपा
भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी- व्यास जी गोंड़
पुस्तक के लोकार्पण में जुटे बुद्धिजीवी
मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे- जैकिशन साहू
कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत