मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता

परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई

गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस

बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज

टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना

एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण

खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग

गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी

पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ

रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ग़ाज़ीपुर में उत्साह के साथ मना योग दिवस: राज्यसभा सांसद, जिपं और नगरपालिका अध्यक्ष ने किया योगाभ्यास

img

Posted by Admin about 2 years ago

ग़ाज़ीपुर में उत्साह के साथ मना योग दिवस: राज्यसभा सांसद, जिपं और नगरपालिका अध्यक्ष ने किया योगाभ्यास

गाजीपुर। दशम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस थीम ‘‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘‘ जनपद भव्य रूप मनाया गया । शुक्रवार को जनपद  में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ दशम अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। दशम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, विशिष्ट अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा,  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया तत्पश्चात स्मृति चिन्ह, अंगवत्रम एवं पुष्प गच्छ देकर मुख्य अतिथि, विशिष्टि अतिथि एवं मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी का स्वागत सत्कार किया गया।  मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, एम एल सी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, उपजिलाधिकारी सदर ,समस्त जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी, के अलावा भारी संख्या में उपस्थित लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया।  

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संगीता बलवंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग भारत मे सदियो पुरानी परम्परा रही है जिसे हमे हमारे ऋषि मुनियांे ने आर्शिवाद के रूप में दिया है। आज जहां हम लोग योग दिवस के रूप में यहां उपस्थित हुए है उसी तरह प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर में योग दिवस समारोह मे शामिल है। हमे चाहिए की योग को केवल एक दिन न करके प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाये क्योकि जब हम योग करेगे तभी निरोग रहेगे। जब हमारा तन, मन स्वस्थ रहेगा तभी देश भी स्वस्थ रहेगा। उन्होने कहा कि जब हम योगी बनेगे, निरोगी बनेगे, उपयोगी बनेगे और समाज के लिए कार्य करेगे तभी अपना विकासशील देश विकसित देशो की श्रेणी जायेगा। आज हमे यह संकल्प लेना है कि केवल 21 जून को ही नही बल्कि प्रत्येक दिन योग को अपने दिनचर्या मे शामिल करते हुए स्वयं स्वस्थ रहेगे और समाज को भी स्वस्थ रखेगे । तभी अपना देश आगे बढेगा।

मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा ने दसवें अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर गाजीपुर मे योग की अलख जगाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए कहा कि भारत की भूमि वह भूमि है जहां योग का प्रादुर्भाव हुआ है। यहां अनेक ऋषि मुनियों ने जन्म लिये जिन्होने योग जैसी साइंटिफिक विद्या  से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए  खोज निकाला एवं उसका जन-जन मे प्रचार भी किया। इसी भूमि से जो विद्या निकली है उसी को मा0 प्रधानमंत्री जी ने आगे पहुचाया और पूरे विश्व पटल पर योग दिवस के माध्यम से स्थापित कराया। आज हमारी जिम्मेदारी है कि इसको और आगे कैसे ले जा सकते है।  इसी उद्देश्य से आज योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होने उपस्थित लोगो से अपील किया कि योग को एक दिन ही न करके प्रतिदिन योग को अपने जीवन में उतारते हुए योग को अपने दिनचर्या मे शामिल करे। उन्होने बताया कि योग के लिए आसन, प्रणायाम, ध्यान व कई प्रकार की चीज शामिल होती है, सभी को अंगीकार करे, स्वस्थ रहे। कहा कि  शारीरिक स्वस्थता के लिए योग उतना ही आवश्यक है जितना की हमारे लिए भोजन आवश्यक है। उन्होने कहा कि सामाजिक कार्य हम तभी कर सकते है जब हम स्वस्थ रहेगे। साथ ही दूसरे को भी स्वस्थ रहने की प्रेरणा देगे, क्योकि बिमार समाज विकास के रास्ते पर आग्रसर नही हो सकता तो आज से ही यह प्रण ले कि इस योग दिवस की थीम ‘‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘‘ से प्रेरणा लेते हुए समाज को भी योग से जोडे़गे।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में स्वयं एवं समाज के लिए योग‘‘ थीम पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन शैली मे अपनाने, समाज मे प्रचार प्रसार करने , आत्म प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। योग हमारी एक ऐसी विरासत है जिससे हम अपने स्वास्थ को ही नही बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास के साथ अपने जीवन को आगे बढाने के लिए इसका उपयोग कर सकते है।

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने योग की जननी भारत और इसे विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित सभी आगन्तुको से योग करने का आह्वाहन किया। योग करे, स्वस्थ रहे तथा  ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘ की थीम पर कार्य करते हुए साथ मे समाज को भी जोड़े ताकि हमारा देश स्वस्थ देश रहे । 21 जून 2024 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक  ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित आगन्तुको का आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने वक्त किया। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रातः 6ः00 बजे से नेहरू युवा केन्द्र प्रशिक्षको एवं युवा मण्डल  के द्वारा विभिन्न विकास खण्डो पर योगाभ्यास कर विभिन्न जानकारी दी गयी।

Publish Date: 2 years ago

img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img
बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टीट्यूट में मनाया गया विश्व योग दिवस

संबंधित ख़बरें

img मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
img परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
img गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
img साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
img बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
img टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
img एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
img खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
img सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
img सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
img गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
img गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
img बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
img एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
img आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
img पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
img रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
img जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
img 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
img तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Load More
Back to top

Share Page

Facebook Twitter Google Pinterest Text Email