ग्रामीणों के जज्बे और जन सहयोग से बन रहे पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा, राजकुमार पांडेय ने भी की आर्थिक मदद
ग्रामीणों के जज्बे और जन सहयोग से बन रहे पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा, राजकुमार पांडेय ने भी की आर्थिक मदद
गाजीपुर। ग्रामीणों और एक सेना से रिटायर्ड जवान ने मिलकर एक अनोखी पहल की है। जन सहयोग से ग्रामीण मगई नदी पर पक्का पुल बना रहे हैं। यह पुल कयामपुर छावनी सहित कई गांवों को जोड़ेगा। जन-सहयोग से बन रहे इस पुल में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने भी आर्थिक सहयोग किया। राजकुमार पांडे ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणो और पुल निर्माण समिति के लोगों ने उनसे संपर्क किया और आर्थिक सहयोग की बात कही। ग्रामीणों के जज्बे को देखते हुए हमने भी इस जन उपयोगी कार्य के लिए सहयोग करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के हौसले ने सरकारी व्यवस्था को आईना दिखाने का भी काम किया है। वहीं आसपास के कई गांव के लोगों को इस पुल के बन जाने से काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान कालिका यादव, रमाकांत यादव, दयाशंकर यादव आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि इसकी शुरुआत सेना से रिटायर्ड रविंद्र यादव द्वारा पुल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए के योगदान से हुई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने 25 फरवरी 2024 को पुल का शिलान्यास किया। इसके बाद से लोगों का आर्थिक सहयोग लगातार मिलता रहा। 105 फीट लंबे इस पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इंजीनियरिंग कोर से रिटायर्ड रविंद्र यादव और एक आर्किटेक्ट की देखरेख में पुल की डिजाइनिंग और निर्माण कार्य किया गया। स्थानीय लोगो के मुताबिक आजादी के बाद से ग्रामीण पुल के लिए शासन-प्रशासन से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोग बांस का पुल बनाकर आवागमन करते हैं। बाढ़ के समय छोटी नाव का सहारा लेना पड़ता है। पुल न होने से जिला मुख्यालय की दूरी 10-12 किलोमीटर बढ़ जाती है। थाना मात्र 3 किलोमीटर दूर है। लेकिन सड़क मार्ग से जाने में 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। गांव के पास ही जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का गांव भी है। यह पहल बिहार के दशरथ मांझी की याद दिलाती है। जिन्होंने अकेले हथौड़ी और छेनी से पहाड़ काटकर रास्ता बनाया था।
Publish Date: 3 months ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ