हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर ध्वजा यात्रा का आयोजन
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर ध्वजा यात्रा का आयोजन
गाजीपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में श्री हनुमान जी ध्वजा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर नियाजी से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग लालदरवाजा, प्रकाश टाकीज, स्टीमर घाट, चीतनाथ होते हुए किला कोहना स्थित अति प्राचीन महावीर जी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों के हाथों में श्री हनुमान जी के ध्वज थे और वे “जय श्री राम, जय जय श्री राम” तथा “जय हनुमान” के साथ "बाला जी की क्या पहचान, लाल दुपट्टा लाल निशान" जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के राजेश केडिया, संजय केजरीवाल, कन्हैया केडिया, जैकी केडिया, अतुल टिबडेवाल, मिथिलेश राय, सुरेंद्र सिंह, मनीष तुलस्यान, अनुज अग्रवाल, विपुल टिबडेवाल, शुभम टिबडेवाल, महेश मानसिंहका, पिंटू जीवराजिका, गिरधर चौरसिया, लक्ष्मीपति झांझरिया, सत्यप्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Publish Date: 3 months ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ