जनगणना प्रशिक्षण में गोंड-खरवार जाति अंकित न करने के कथित निर्देश पर बवाल, डीएम को सौंपा गया पत्रक
जनगणना प्रशिक्षण में गोंड-खरवार जाति अंकित न करने के कथित निर्देश पर बवाल, डीएम को सौंपा गया पत्रक
गाजीपुर:भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र के नेता विनोद कुमार खरवार के नेतृत्व में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान सेवराई तहसीलदार सुनील सिंह द्वारा दिए गए कथित मौखिक निर्देश के विरोध में जिला अधिकारी गाजीपुर को पत्रक सौंपा गया। आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को कॉलम संख्या 13 में गोंड एवं खरवार जाति अंकित न करने के निर्देश दिए गए।इस संबंध में विनोद कुमार खरवार ने बताया कि सेवराई तहसील में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार सुनील सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रशिक्षण कर्मियों को गोंड और खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में दर्ज न करने के लिए कहते हुए दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार की मंशा के विपरीत बताते हुए कहा कि यह निर्देश संविधान और शासनादेश के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार द्वारा राजपत्रित नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर मामला है।विनोद कुमार खरवार ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि जनगणना प्रक्रिया पारदर्शी और संविधान सम्मत तरीके से पूरी हो सके।पत्रक सौंपने वालों में विनोद कुमार खरवार, अनूप खरवार, त्रिवेणी खरवार, त्रिलोकी खरवार, गोपाल खरवार, अमरेंद्र खरवार, सुबास राम और सिपाही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Publish Date: 1 month ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन