शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
ग़ाज़ीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाज़ीपुर में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूरी तरह बच्चों द्वारा किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी द्वारा विशेष प्रतिज्ञा कराई गई , जिसमें विद्यार्थियों ने शांति, करुणा, मेहनत और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा उनकी शिक्षण शैली (टीचिंग स्किल) पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, अभिनय एवं प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर श्रमिकों के महत्व को रेखांकित किया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया कि हर श्रमिक समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर विद्यालय के प्राथमिक वर्ग की प्रभारी माधुरी पांडेय तथा समन्वयक साएमा ज़मल सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे सामाजिक एवं नैतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Publish Date: 1 month ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन