डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में श्रमिक दिवस का हर्षोल्लास के साथ आयोजन
डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में श्रमिक दिवस का हर्षोल्लास के साथ आयोजन
ग़ाज़ीपुर। गांधीनगर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में 1 मई को श्रमिक दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक हर्ष राय, प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर केजी कक्षा के नन्हे बच्चों ने विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए, जो सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायक क्षण रहा। निदेशक हर्ष राय ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए ‘श्रम की गरिमा’ के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी के योगदान की सराहना की। इसके बाद केक काटकर इस विशेष दिन को मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया। अंत में सभी ने मिलकर इस दिन को यादगार बनाया।
Publish Date: 1 month ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन