सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय टैलेंट हंट का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र पुरस्कृत
सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय टैलेंट हंट का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र पुरस्कृत
ग़ाज़ीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर में 12 अप्रैल रविवार को संपन्न हुई जिला स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के अधिकांश विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से की गई। इसके बाद सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह, प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय और सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने चयनित मेधावी छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया। कनिष्ठ वर्ग मे प्रथम: प्रज्ञान सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय आयुष सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल तृतीय: नवाज खान, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल । जेष्ठ वर्ग में प्रथम श्लोक सिंह रघुवंशी, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गाजीपुर द्वितीय: आदित्य चौरसिया, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल और शिवांश यादव जीसी पब्लिक स्कूल गाजीपुर तृतीय अनुप्रिया कुशवाहा, जीसी पब्लिक स्कूल गाजीपुर और नमन सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर वरिष्ठ वर्ग में प्रथम: अनमोल सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर द्वितीय: शम्मी कुमार और श्रेया प्रजापति, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर तथा तृतीय स्थान दिव्यांश सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर प्राप्त किये। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह ने सभी मेधावी छात्रों के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक परीक्षा मात्र नहीं है, बल्कि इसमें छात्रों के भविष्य की नींव रखी जाती है। ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी प्रतिभा को सही दिशा में पहचान पाते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता हर साल कराई जाए और बड़े स्तर पर कराई जाए। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष से इस टैलेंट हंट को मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसपास के जिलों के विद्यालयों को भी आमंत्रित किया जाएगा। डॉक्टर सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाना है। इसके लिए विद्यालय द्वारा विशेष प्रशिक्षण शिविर और स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र भी अपनी तैयारी जारी रख सकें। वरिष्ठ वर्ग के विजेता को साइकिल भेंट किया गया । जेष्ठ वर्ग के विजेता को स्मार्ट वॉच तथा कनिष्ठ वर्ग के विजेता को बैग टिफिन और वॉटर बॉटल एवं कुल 9 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया जिससे सभी विजेताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनके अंदर छिपी बहुमुखी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल का विकास भी जरूरी है। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल लगातार ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार कर रहा है। श्री तिवारी ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। कुशल संचालन का कार्य अलका राय एवं चंदनू तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर अमित रघुवंशी, आवेश कुमार, अमित कुमार सिंह, अवनीश कुमार राय, प्रतिमा कुशवाहा, जूही, अभिमन्यु, महेश समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Publish Date: 4 weeks ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन