वेब सीरीज "परगना" का मुहूर्त राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने किया
वेब सीरीज "परगना" का मुहूर्त राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने किया
ग़ाज़ीपुर। यश अजय फिल्म्स के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज "परगना" के शुभ मुहूर्त अवसर पर लहुरी काशी के गांव बवाड़े में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर संगीता बलवंत राज्यसभा सांसद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुंबई एवं अन्य स्थानों से आए फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, तकनीकी टीम एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरी टीम को वेब सीरीज की सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह जनपद गाजीपुर के लिए गर्व का विषय है कि इस वेब सीरीज के निर्माता अजय सिंह के साथ-साथ अनेक कलाकार भी गाजीपुर जनपद से जुड़े हुए हैं, जो स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करेंगे। वेब सीरीज के टाइटल सॉन्ग को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में रजिस्टर्ड गीतकार एवं संगीतकार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य तथा विश्व हिंदी परिषद राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एवं विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. अवधेश बिंद द्वारा लिखा गया है, जो इस वेब सीरीज को विशेष पहचान प्रदान करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों एवं आयोजकों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
Publish Date: 3 weeks ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन