माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
ग़ाज़ीपुर। गुरु और शिष्य के बीच स्नेह और अटूट रिश्ते की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरे भारत वर्ष में भारतीय संस्कृति के संवाहक प्रख्यात शिक्षाविद, उत्कृष्ठ वक्ता महान दार्शनिक द्वितीय किन्तु अद्वितीय राष्ट्रपति और आस्थावान हिन्दु विचारक डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। गुरु और शिष्य के इसी रिश्ते को और गहरा करने के लिए अपनी उत्कृष्ठ शिक्षा पद्धति के साथ लगातार छात्रों के चहुमुँखी विकास के लिए तत्पर शहर में स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में भी शिक्षक दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून ने संयुक्त रुप से राधाकृष्ण जी के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात् विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सम्मान के लिए अनेक रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा भी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए अनेक मनोरंजक खेल खेला गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की तरफ से विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने भी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति चिह्न व उपहार देकर सम्मनित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पूरे कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा बच्चों को सधन्यवाद व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा कौशिकी श्रीवास्तव व श्रेया राय के द्वारा किया गया।
Publish Date: 1 year ago
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
जंगीपुर विधायक ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, जल निकासी समस्या का लिया जायजा
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार