मुराहू राजभर का हुआ स्वागत
मुराहू राजभर का हुआ स्वागत
ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने पर डाक्टर मूराहू राजभर के आगमन पर सादात दक्षिणी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मखदुमपुर बाजार में उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सादात दक्षिणी मंडल के प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर मुराहू राजभर भारतीय जनता पार्टी के एक संघर्षशील और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने गाजीपुर जनपद और प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। सदस्यता अभियान पर बात करते हुए, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 200 नए सदस्य बनाएं।अपने सम्बोधन में डॉक्टर मुराहू राजभर ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि यदि किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई अधिकारी गलत व्यवहार करता है या उसकी समस्याओं की अनदेखी करता है, तो वे उन्हें सूचित करें, वे समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू,अरुण कुमार पान्डेय, राजदेव सिंह, गुलाब पाण्डेय, विनोद प्रजापति, अरुण राजभर, बृजबाला सोनी, रघुवर दयाल राजभर, शिवम मद्धेशिया सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता मोतीलाल विश्वकर्मा ने की संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल परीखा पटवा ने किया।
Publish Date: 1 year ago
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ
रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन