शाह फैज स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
शाह फैज स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
गाजीपुर। गुरुवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुयी। उसके पश्चात विद्यालय की मैनेजर अतिया अधमी व निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें दीं। आज मैनेजमेंट की तरफ से विद्यालय प्रशासन को एक मीटिंग हॉल भी सौंपा गया जिसका नाम मरियम हॉल है और इसका उद्घाटन विद्यालय की मैनेजर अतिया अधमी ने किया। शिक्षक शिक्षिकाओं के मनोरंजन के लिए बहुत सारे खेलों को भी रखा गया था। इसके अतिरिक्त छात्र छात्राओं ने भी शिक्षक दिवस पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना सम्मान प्रदर्शित करने के लिए कार्ड्स बनाये व अपने शिक्षकों को दिया। मैनेजमेंट की तरफ से सभी विद्यालय परिवार के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी व उन्हें उपहार भी दिया गया। मुख्य अध्यापिका चंदना श्रीवास्तव ने सभी विद्यालय परिवार की तरफ से मैनेजमेंट का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीती उपाध्याय और उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी ने किया। अंकिता व सिमरन ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम् भूमिका निभायी। कार्यक्रम की साज सज्जा आमना ओबैद व उमेश ने की। इस कार्यक्रम में मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट मज़हर हुसैन , मैनेजर अतिया अधमी , प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य(प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह, मुख्य अध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, इन चार्ज प्री प्राइमरी प्रियंका सिंह तथा अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।
Publish Date: 1 year ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ