यातायात माह का शुभारंभ: जागरूकता रैली को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी
यातायात माह का शुभारंभ: जागरूकता रैली को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी
ग़ाज़ीपुर। आज यातायात माह का शुभारंभ हुआ। सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए एवं सुरक्षित, सुव्यवस्थित, यातायात संचालन हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन द्वारा माह नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज यातायात माह की शुरुआत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह बाइक रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुलिस लाइन पहुँची। रैली के जरिये यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पर्चे वितरित किये गये। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पूरे नवंबर महीने भर यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील भी की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी शामिल हुए।
Publish Date: 1 year ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ